A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CM बनते ही विजय ने लिया फैसला, 3 साल बाद तमिलनाडु में फिल्मों के मॉर्निंग शो को मंजूरी, तृषा कृष्णन से है कनेक्शन

CM बनते ही विजय ने लिया फैसला, 3 साल बाद तमिलनाडु में फिल्मों के मॉर्निंग शो को मंजूरी, तृषा कृष्णन से है कनेक्शन

थलापति विजय सदन में मुख्यमंत्री के तौर पर बहुमत साबित कर चुके हैं और अब सीएम बनने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर फैसले लेना भी शुरू कर दिया है, जिनकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। विजय ने तृषा की भी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर फैसला दिया है।

thalapathy vijay- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DREAMWARRIORPIC थलापति विजय, तृषा कृष्णन।

थलापति विजय सदन में बहुमत साबित कर चुके हैं। बुधवार को विजय ने सदन में बहुमत साबित किया और वो भी 144 विधायकों के वोटों के साथ। इससे पहले रविवार, 10 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विजय को मुख्यमंत्री बने 2 ही दिन हुए हैं और उन्होंने अभी से तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। पहले तो विजय ने राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई तो वहीं अब उन्होंने एक और फैसला दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' की स्पेशल स्क्रीनिंग की परमिशन दे दी है। विजय ने ये फैसला तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पक्ष में लिया है, जिसका फायदा तृषा कृष्णन की फिल्म को भी मिल रहा है।

करप्पू की स्पेशल स्क्रीनिंग की अनुमति

तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म 'करप्पू' के निर्माताओं ने विजय के इस फैसले को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया है। ये फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले मेकर्स को 'करप्पू' के सुबह 9 बजे के शो की स्पेशल स्क्रीनिंग की अनुमति मिल गई है। फिल्म में तृषा कृष्णन और सूर्या लीड रोल में हैं। विजय के इस फैसले के बाद मेकर्स ने मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद दिया है। 

करप्पू के मेकर्स ने सीएम विजय को दिया धन्यवाद

'करप्पू' के प्रोडक्शन हाउस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर विजय के इस फैसले को लेकर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक नोट साझा किया। प्रोडक्शन हाउस ने करप्पू की टीम के संदेश के साथ मुख्यमंत्री की एक तस्वीर भी पोस्ट की। जिसमें लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय को करप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए विशेष धन्यवाद। करप्पू - FDFS 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू हो रहा है। साईं अभयंकर का संगीत।"

सूर्या ने दी थी बधाई

इससे पहले सूर्या ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विजय को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, "जनता का प्यार और समर्थन पाना एक आशीर्वाद है। तमिलनाडु को मेरे मित्र विजय पर पूरा भरोसा है। तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे विजय को मेरी हार्दिक बधाई।"

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में इमोशनल हो गई थीं तृषा

10 मई को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसके बाद से ही फिल्म जगत से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली तृषा कृष्णन भी इस कार्यक्रम में मौजूद हस्तियों में से एक थीं। समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, खासकर वे पल जिनमें तृषा विजय के परिवार के साथ गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। वहीं एक वायरल वीडियो में शपथ ग्रहण के बाद विजय के भाषण के दौरान तृषा इमोशनल नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः 5 बार हो चुकी सर्जरी, अब छठी बार कैंसर की चपेट में 'द फैमिली मैन' के जेके की पत्नी, दर्द में एक्टर

सूरज नांबियार से तलाक की खबरों पर आया मौनी रॉय का रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, की जरूरी अपील

Latest Bollywood News