1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले दिन 11 करोड़ पर खुली वरुण धवन की फिल्म, राम चरण की पेड्डी ने 2 दिनों में कमा लिए 150 करोड़, ये रहा पूरा आंकड़ा

पहले दिन 11 करोड़ पर खुली वरुण धवन की फिल्म, राम चरण की पेड्डी ने 2 दिनों में कमा लिए 150 करोड़, ये रहा पूरा आंकड़ा

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी ने 2 दिनों में ही 150 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने महज 11 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है।

Box Office Collection- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@VARUNDHAWAN पेड्डी और है जवानी तो इश्क होना है

जून का महीना सिनेमाघरों के लिए फिल्मों की भरमार लेकर आ रहा है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में एक साथ चल रही हैं। बीते रोज रिलीज हुई वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने पहले दिन 11 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। वहीं राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी ने 2 दिनों में ही 150 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया है। 

है जवानी तो इश्क होना है

 डायरेक्टर डेविड धवन की ये फिल्म उनके बेटे वरुण धवन के साथ आई है। वरुण के साथ फिल्म मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म लोगों को उतनी पसंद नहीं आई है और इसे मिला जुला रिव्यू भी मिला है। वरुण अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें जरूर बटोर रहे हैं लेकिन हल्की कहानी को लेकर फिल्म आलोचनाओं में भी घिर गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 7.50 करोड़ रुपयों का नेट कलेक्शन किया है। वहीं भारत के बाहर फिल्म ने 2 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 11 करोड़ रुपये रही है। 

 राम चरण की फिल्म पेड्डी ने कमाए 150 करोड़ रुपये

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 'पेड्डी' ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा इसके पहले दिन के 51.00 करोड़ रुपये के शुद्ध संग्रह की तुलना में 47.3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। फिल्म ने 10,113 शो में ये आंकड़े दर्ज किए। दूसरे दिन की गिरावट के बावजूद, 'पेड्डी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन बनाए रखा। फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन वर्तमान में 96.40 करोड़ रुपये है। इसका अब तक का भारतीय सकल संग्रह 114.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी संग्रह ने भी फिल्म की समग्र वृद्धि में योगदान दिया है। 'पेड्डी' ने दूसरे दिन विदेशों में 8.00 करोड़ रुपये का संग्रह किया। फिल्म का विदेशी सकल संग्रह अब 36.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पेड्डी फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म कितना और कमाल दिखा पाती है। फिल्म में जाह्नवी कपूर ने भी दमदार रोल प्ले किया है। 

ये भी पढ़ें-Birthday Special: दीपिका पादुकोण की 14 साल पुरानी फिल्म ने नेहा कक्कड़ को बनाया था स्टार

 सुनसान द्वीप पर फंसी 8 लड़कियां, जिंदा रहने के लिए लड़ती हैं जंग, 'द वाइल्ड्स' की कहानी दिमाग पर कर लेगी कब्जा

Latest Bollywood News