1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सुनसान द्वीप पर फंसी 8 लड़कियां, जिंदा रहने के लिए लड़ती हैं जंग, 'द वाइल्ड्स' की कहानी दिमाग पर कर लेगी कब्जा

सुनसान द्वीप पर फंसी 8 लड़कियां, जिंदा रहने के लिए लड़ती हैं जंग, 'द वाइल्ड्स' की कहानी दिमाग पर कर लेगी कब्जा

 Published : Jun 06, 2026 06:37 am IST,  Updated : Jun 06, 2026 06:37 am IST

अपने कोई ऐसी कहानी देखी है, जिसमें लड़कियों के एक ग्रुप की जिंदगी प्लेन क्रैश के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। ये लड़कियां सुनसान द्वीप में फंस जाती है, जहां सभी अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद करती है।

Film the wilds- India TV Hindi
प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEO

प्राइम वीडियो पर अब तक आपने एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर हर तरह के जॉनर की सीरीज देखी होगी, लेकिन हम जिस सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। वो इन सब से बहुत लग है। उसके दो बेहतरीन सीजन आ चुके हैं। इसकी कहानी, स्टार कास्ट, बैकग्राउंड म्यूजिक और लोकेशन आपके दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लेंगे। इसमें प्लेन क्रैश के बाद टीनएजर्स का एक ग्रुप सुनसान आइलैंड पर फंस जाता है, जिसके बाद उन्हें जिंदा रहने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

जिंदगी की तलाश में लड़कियों का ग्रुप

अलग-अलग बैकग्राउंड वाली टीनएज लड़कियों का एक ग्रुप खतरनाक प्लेन क्रैश के बाद एक सुनसान आइलैंड पर फंस जाता है और उन्हें जिंदा रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के बारे में एक-दूसरे के राज और उन मुश्किलों के बारे में जानती हैं, जिनसे वे गुजरी हैं। उनके बीच कभी झगड़े होते हैं तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने लगती हैं। इस रोमांचक ड्रामा में शॉकिंग ट्विस्ट है- ये लड़कियां गलती से या इत्तेफाक से इस आइलैंड पर नहीं पहुंची थीं। जी हां, ये सभी एक सोची समझी साजिश का शिकार हो जाती है, जिसके बारे में उन्हें अंत में पता चलता है।

18 एपिसोड वाली धांसू ओटीटी सीरीज

सोफिया अली, शैनन बेरी, जेना क्लॉज, रेन एडवर्ड्स, मिया हीली, हेलेना हॉवर्ड, एराना जेम्स और सारा पिजन की 'द वाइल्ड्स' सीरीज के दो सीजन में कुल 18 एपिसोड हैं, जो सभी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। इसका पहला सीजन 2020 में आया था, जिसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। वहीं, दूसरा सीजन 2022 में आया और इसकी 7.6 रेटिंग है।

दो हिट सीरीज के बाद तीसरा सीजन क्यों नहीं हुआ रिलीज

IMDb के अनुसार क्विक लिंक्सप्राइम वीडियो ने सीजन 2 के बाद 'द वाइल्ड्स' को क्यों कैंसिल कर दिया। 'येलो जैकेट्स' से पहले 'द वाइल्ड्स' पहली यंग एडल्ट सीरीज थी, जिसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। यह अमेजन स्टूडियोज की हेड जेनिफर साल्के की नई पहल का हिस्सा था, जहां सीरीज ने पहले सीजन से ही तहलका मचा दिया था। वहीं सीजन 2 के खराब परफॉर्मेंस की वजह से इसके तीसरे सीजन को कैंसिल कर दिया गया।

ये भी पढे़ं-

कहानी या बदलते कलाकार, 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की गिरती टीआरपी की क्या है वजह?

Bandar Movie Review: स्क्रीन पर छा गए बॉबी देओल, अनुराग कश्यप की हार्ड-हिटिंग ड्रामा 'बंदर' देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन