3 मस्तीखोरों की यारी में है कितना दम, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, रितेश देशमुख संग ये सितारे भी मचाएंगे धूम
'मस्ती 4' के साथ रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी वापस आ गए हैं, जिसने दर्शकों की संख्या कम होने पर भी बॉ्क ऑफिस पर चार दिन में 10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी अपनी चौथी किस्त 'मस्ती 4' के साथ वापस आ गई है। यह फिल्म पिछले हफ्ते थिएटर में रिलीज हुई थी और तब से चर्चा में है। ओरिजिनल ट्रबलमेकिंग तिकड़ी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी एक बार फिर सभी को हंसाने के लिए बड़े पर्दे पर आ चुके हैं, लेकिन इन मस्तीखोरों की मस्ती क्या रंग लाई है। ये सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही पता चलेगा। ये तीनों एक्टर शुरू से ही मस्ती सीरीज से जुड़े रहे हैं। रोमांस, ड्रामा और ओवर-द-टॉप कॉमेडी के मिक्स के साथ 'मस्ती 4' उन दर्शकों के लिए सिंपल, टाइम-पास एंटरटेनमेंट देती है जो हल्के-फुल्के और थोड़े नॉटी ह्यूमर पसंद करते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो इस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो ये मूवी आप सिनेमाघरों में अभी भी देख सकते हैं।
ट्रबलमेकिंग तिकड़ी में कितना था दम
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की एडल्ट कॉमेडी 'मस्ती 4' को क्रिटिक्स ने कुछ खास अच्छे रिव्यू नहीं दिए। वहीं सिनेमाघरों में भी उम्मीद से कम दर्शकों को देखा गया। बता दें कि प्रमोशन के दौरान फिल्म की कास्ट ने खुलासा कर दिया था कि यह फिल्म परिवार के देखने लायक नहीं है, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। हालांकि, लोगों को इसका ये चौथा भाग कुछ खास नहीं लगा।
10 करोड़ का आंकड़ा किया पार
'मस्ती 4' ने पहले दिन शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। शनिवार को भी फिल्म ने यही आंकड़ा बनाए रखा। रविवार को तीसरे दिन इसमें थोड़ी बढ़त देखी गई और इसने 3 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को चौथे दिन फिल्म में गिरावट देखी गई। इसने 1.50 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह सैकनिल्क के अनुसार, अब तक का कुल कलेक्शन 10 करोड़ रुपये है।
मस्ती 4 की कहानी
यह फिल्म तीन पतियों की कहानी है जो अपनी बोरिंग शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं। बोरियत और अपनी तारीफ न मिलने पर वे आजादी के सपने देखने लगते हैं। साथ मिलकर वे अपनी शादी से दूर जाने और फिर से जिंदगी का मजा लेने का प्लान बनाते हैं। पहले तो उनका यह कदम रोमांचक और एडवेंचरस लगता है, लेकिन जल्द ही उनकी ये मस्ती एक हौरान करने वाले मोड़ पर आ खड़ी होती है। आगे उनकी पत्नियां क्या करती हैं यही इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
ये भी पढे़ं-
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली? पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी