मशहूर इंडियन प्लेबैक सिंगर और पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल ने सोमवार को अपने भाई पलाश मुच्छल की भारतीय महिला क्रिकेट स्मृति मंधाना के साथ शादी पोस्टपोन होने का कारण बताया है। साथ ही इस नाजुक वक्त में फैंस और मीडिया से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की। स्मृति मंधाना और गायक पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण टाल दिया गया और अभी तक उनकी शादी क नई तारीख को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
पलक मुच्छल ने बताया स्मृति-पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पलक मुच्छल ने एक छोट सा नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि 'स्मृति के पिता की हेल्थ की वजह से स्मृति और पलाश की शादी रोक दी गई है। हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव समय में दोनों परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।'

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन हुई
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होल्ड पर रख दी गई है। भारतीय महिला क्रिकेट स्मृति के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से शादी पोस्टपोन कर दी गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कहा, 'आज सुबह, जब स्मृति के पिता नाश्ता कर रहे थे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। हमने थोड़ा इंतजार किया, सोचा कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन जब हालत और बिगड़ गई तो हमने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें हॉस्पिटल ले गए और वह ऑब्जर्वेशन में हैं।'
पिता के बाद स्मृति मंधाना के पति की भी बिगड़ी तबीयत
उन्होंने आगे कहा, 'स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह ठीक नहीं हो जाते शादी अनिश्चित समय के लिए पोस्टपोन कर दी जाएगी। उनके पिता ऑब्जर्वेशन में हैं और डॉक्टर ने कहा है कि जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, उन्हें हॉस्पिटल में रहना होगा। स्मृति का फैसला साफ है, वह अपने पिता को ठीक देखना चाहती हैं और फिर शादी करना चाहती हैं।' इसके बाद दूल्हे पलाश मुच्छल की तबीयत भी खराब हो गई थी क्योंकि उन्हें वायरल इन्फेक्शन और बहुत ज्यादा एसिडिटी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
ये भी पढे़ं-