न अश्लीलता-न गाली, 2018 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
8 साल पुरानी कम बजट में बनी वो ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, जिसके एक भी सीन में अश्लीलता और गाली-गलौज देखने को नहीं मिला। इसने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
ओटीटी पर अश्लीलता और गाली से भरपूर कंटेंट की भरमार है, लेकिन कुछ लोगों को सच्ची घटना पर आधारित कहानियां ज्यादा पसंद है। एक ओर एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो दूसरी ओर रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों की भी कमी नहीं है। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह अपनी साधारण कहानी और बेहतरीन स्क्रीनप्ले की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए। इसमें एक भी अश्लील सीन नहीं है। फिर भी अपनी शानदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में न कोई एक्शन था और न ही कोई विलेन, लेकिन कपल की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में छा गई।
2 घंटा 38 मिनट की धांसू रोमांटिक फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है '96', जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से कई गुना कमाई की। तमिल भाषा में बनी '96' साल 2018 में आई थी। यह एक रोमांटिक-ड्रामा थी, जिसमें विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन ने अहम भूमिका निभाई थी। इनके अलावा आदित्य भास्कर, देवदर्शिनी चेतन, नियति कादंबी और भगवति पेरुमल जैसे स्टार्स भी फिल्म में नजर आए थे। फिल्म की इमोशनल कहानी ने ऑडियंस के दिलों को छू लिया था। अगर आप इसे एक बार देखना शुरू कर दें तो अंत तक पूरी कहानी देखे बिना अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।
कम बजट में बनाई ब्लॉकबस्टर कहानी
'96' की कहानी के. रामचंद्रन (विजय सेतुपति) और जानकी (तृषा कृष्णन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन में एक-दूसरे से प्यार करते थे। फिल्म में दिखाया गया कि रामचंद्रन और जानू एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते हैं। आगे देखने को मिलता है कि बिना बताए जानू शहर छोड़ अपने परिवार के साथ चली जाती है। कहानी तब इमोशनल मोड़ ले लेती है, जब 22 साल बाद क्लास के सारे स्टूडेंट्स मिलकर री-यूनियन करते हैं। इस दौरान बिछड़े प्रेमी रामचंद्रन और जानकी मिलते हैं। दोनों पूरी फिल्म में अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। फिल्म का अंत देख आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे, जिसके लिए आपको कहानी देखना होगा।
कहां देखें विजय और तृषा की 96?
IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन की यह फिल्म 15 करोड़ में बनी थी और इसने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपए कमाए थे। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर हिंदी में भी देख सकते हैं। सी प्रेम कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म '96' को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।
ये भी पढे़ं-
बादशाह की बढ़ी मुश्किलें! महिला आयोग ने पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग, रैपर के शो पर भी लगी रोक
KSBKBT 2: करण-नंदिनी का होगा तलाक, समयारा करेगी जान देने की कोशिश, तुलसी बनेगी फरिश्ता
