1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. KSBKBT 2: करण-नंदिनी का होगा तलाक, समयारा करेगी जान देने की कोशिश, तुलसी बनेगी फरिश्ता

KSBKBT 2: करण-नंदिनी का होगा तलाक, समयारा करेगी जान देने की कोशिश, तुलसी बनेगी फरिश्ता

Published : Mar 13, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 05:02 pm IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में एक साथ 5 नए ट्विस्ट आने वाले हैं, जिसके बाद तुलसी-मिहिर की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस नए नाटक के पहले सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो वीरानी परिवार में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां चल रही हैं, जिसके बाद समयारा ऐलान करती है कि वह सभी से परेशान हो चुकी है और अब उसे इस दुनिया में नहीं रहना है।
1/7 Image Source : Instagram/@hitentejwani
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में एक साथ 5 नए ट्विस्ट आने वाले हैं, जिसके बाद तुलसी-मिहिर की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस नए नाटक के पहले सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो वीरानी परिवार में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां चल रही हैं, जिसके बाद समयारा ऐलान करती है कि वह सभी से परेशान हो चुकी है और अब उसे इस दुनिया में नहीं रहना है।
नए एपिसोड की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जब विरानी परिवार मुन्नी और ऋतिक की शादी की तैयारी में जुटा होता है। बाद में ऋतिक की मुलाकात करण से होती है, जो उसे सलाह देता है कि वह शादी में जल्दबाजी न करें और सब कुछ अपने तरीके से करें। हालांकि, शादी के पहले ही ऋतिक अपनी होने वाली पत्नी मुन्नी को शादी करने का सही कारण बताते नजर आएगा, जिसके बाद उसके होश उड़ाने वाले हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@starplus
नए एपिसोड की शुरुआत शादी की तैयारियों से होती है, जब विरानी परिवार मुन्नी और ऋतिक की शादी की तैयारी में जुटा होता है। बाद में ऋतिक की मुलाकात करण से होती है, जो उसे सलाह देता है कि वह शादी में जल्दबाजी न करें और सब कुछ अपने तरीके से करें। हालांकि, शादी के पहले ही ऋतिक अपनी होने वाली पत्नी मुन्नी को शादी करने का सही कारण बताते नजर आएगा, जिसके बाद उसके होश उड़ाने वाले हैं।
इसी बीच ऋतिक देखता है कि समयारा किसी बात को लेकर रोती है। वह उसे बताती है कि उसके माता-पिता लगातार झगड़ते रहते हैं। वह उसे बताती है कि जहां उसकी मां अब से भारत में ही रहना चाहती है। वहीं उसके पिता अमेरिका जाना चाहते हैं। इसी वजह से उन दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है। समयारा उसे यह भी बताती है कि इसी वजह से उसने थेरेपी लेना शुरू कर दिया है और उसे लगता है कि जल्द ही वे दोनों तलाक के लिए अर्जी दे देंगे।
3/7 Image Source : Instagram/@gpradhan

करण और नंदिनी के तलाक लेने से पहले ही समयारा खौफनाक कदम उठाने वाली है, जिसके बाद तुलसी का पूरा परिवार टूट के बिखर जाएगा। समयारा उन दोनों से परेशान होकर आत्महत्या करने का फैसला ले चुकी है और वह आने वाले एपिसोड में ऋतिक की शादी के दौरान मौका देखकर खुद की जान देने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है।
4/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
करण और नंदिनी के तलाक लेने से पहले ही समयारा खौफनाक कदम उठाने वाली है, जिसके बाद तुलसी का पूरा परिवार टूट के बिखर जाएगा। समयारा उन दोनों से परेशान होकर आत्महत्या करने का फैसला ले चुकी है और वह आने वाले एपिसोड में ऋतिक की शादी के दौरान मौका देखकर खुद की जान देने की कोशिश करते दिखाई देने वाली है।
ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता है, नंदिनी और करण एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिखाई देंगे। नंदिनी करण से कहती है कि वह अब उसके साथ शादीशुदा जिंदगी नहीं बिताना चाहती और उससे गुजारिश करती है कि ऋतिक और मुन्नी की शादी के बाद वह परिवार को सच बता दे, लेकिन यह सुन करण के होश उड़ाने वाले हैं और वह उसे शांत रहने को कहता दिखाई देने वाला है।
5/7 Image Source : Instagram/@hitentejwani
ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता है, नंदिनी और करण एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिखाई देंगे। नंदिनी करण से कहती है कि वह अब उसके साथ शादीशुदा जिंदगी नहीं बिताना चाहती और उससे गुजारिश करती है कि ऋतिक और मुन्नी की शादी के बाद वह परिवार को सच बता दे, लेकिन यह सुन करण के होश उड़ाने वाले हैं और वह उसे शांत रहने को कहता दिखाई देने वाला है।
जैसे ही विरानी परिवार शादी की रस्में शुरू करता है। इसी दौरान परी और परिधि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करती दिखाई देती हैं, जब परी देखती है कि उसकी बहन अपने पति को याद कर रही है तो वह उससे पूछती है कि हर मुश्किल में किसी का साथ होना कैसा लगता है। परिधि अपनी बहन को दिलासा देती है और उससे कहती है कि वह भी एक अच्छी इंसान है और उसकी जिंदगी में भी फिर से किसी ऐसे इंसान का साथ होना चाहिए।
6/7 Image Source : Screen grab from jiohotstar
जैसे ही विरानी परिवार शादी की रस्में शुरू करता है। इसी दौरान परी और परिधि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करती दिखाई देती हैं, जब परी देखती है कि उसकी बहन अपने पति को याद कर रही है तो वह उससे पूछती है कि हर मुश्किल में किसी का साथ होना कैसा लगता है। परिधि अपनी बहन को दिलासा देती है और उससे कहती है कि वह भी एक अच्छी इंसान है और उसकी जिंदगी में भी फिर से किसी ऐसे इंसान का साथ होना चाहिए।
जब परिवार मुन्नी और ऋतिक की मेहंदी की रस्म का जश्न मना रहे होते हैं तो तुलसी को नंदिनी और करण को लेकर चिंता होने लगती है। वह अपने बेटे को एक तरफ ले जाकर पूछती है कि क्या सब ठीक है। थोड़ी देर बाद वह बताता है कि उसे और नंदिनी को उनकी शादी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि नंदिनी भारत में ही रहना चाहती है, जबकि वह अमेरिका में अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटना चाहता है। ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि तुलसी अपने परिवार को कैसे खुश रखती है।
7/7 Image Source : Instagram/@hitentejwani

Advertisement