1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1400 करोड़ बजट में बनी फिल्म और कमाई मात्र 6 करोड़, दुनिया की सबसे बड़ी महा-फ्लॉप, मेकर्स का कराया 99.6 प्रतिशत का घाटा

1400 करोड़ बजट में बनी फिल्म और कमाई मात्र 6 करोड़, दुनिया की सबसे बड़ी महा-फ्लॉप, मेकर्स का कराया 99.6 प्रतिशत का घाटा

फिल्मों का बजट जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, मेकर्स के लिए रिस्क भी हाई होता जा रहा है। ऐसे ही एक बड़े बजट की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका मिला था, जो बनी तो 1400 करोड़ में थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ कमाकर सिमट गई।

Desert Warrior- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/JOBLO MOVIE NETWORK डेजर्ट वॉरियर

फिल्मों का बजट इन दिनों दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारतीय सिनेमा में भी अब 500-600 करोड़ के बजट की फिल्में आम हो चुकी हैं। जल्दी ही सिनेमाघरों में 1000 करोड़ में बनी 'वाराणसी' और 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही 'रामायण' रिलीज होगी, जिन्हें लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है। वाराणसी में जहां महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स दिखाई देंगे तो वहीं रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे स्टार्स की टोली है। इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसके चलते मेकर्स को 99.6 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा और इसी के साथ ये दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई। मेकर्स ने इस फिल्म पर 1400 करोड़ खर्च किए थे, लेकिन ये 6 करोड़ की कमाई पर ही सिमटकर रह गई।

दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप

यहां बात हो रही है 'डेजर्ट वॉरियर' की, जो 2025 में रिलीज हुई थी और इंटरनेशनल स्तर पर अप्रैल 2026 में रिलीज हुई। ये सऊदी मीडिया ग्रुप एमबीसी ग्रुप की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एमबीसी स्टूडियोज की फिल्म है। सऊदी फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई इस फिल्म पर मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार्स तक की एंट्री कराई, लेकिन बड़े बजट में ज्यादा कमाई का मेकर्स का सपना, सपना बनकर ही रह गया। तगड़ी स्टारकास्ट और बैनर के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट का 10 प्रतिशत भी वसूल नहीं कर पाई और इस पर महा-फ्लॉप का ठप्पा लग गया।

एंथनी मैकी का स्टारडम भी नहीं आया काम

इस फिल्म को जेबी पिक्चर्स, स्टूडियो मेकेनिकल और एजीसी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और डायरेक्शन रूपर्ट व्याप्त ने किया है, जो पहले 'राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' के निर्देशन के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। वहीं फिल्म में 'कैप्टन अमेरिकाः ब्रेव न्यू वर्ल्ड' फेम एंथनी मैकी लीड रोल में हैं और उनके साथ ऑस्कर विनर बेन किंग्सले ने भी भी अहम भूमिका निभाई है। एंथनी मैकी ने हंजला और बेन किंग्सले ने सम्राट किसारा की भूमिका निभाई है। इन दो बड़े हॉलीवुड स्टार्स के अलावा फिल्म में शार्लटो कोप्ले और आयशा हार्ट भी हम रोल में हैं। लेकिन, इन स्टार्स में से किसी का स्टारडम काम नहीं आया।

डेजर्ट वॉरियर की कहानी

'डेजर्ट वॉरियर' की कहानी सातवीं सदी के अरब पर आधारित है। इसकी कहानी सम्राट किसारा (बेन किंग्सले) और राजकुमारी हिंद (आयशा हार्ट) की लड़ाई पर बेस्ड है, जिसमें एक योद्धा हंजला (एंथनी मैकी) राजकुमारी हिंद की मदद करता है। मेकर्स ने इस फिल्म को खास बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। फिल्म के निर्माण में इंटरनेशनल क्रू को रखा गया, जिसके चलते सेट पर हर दिन 400-500 लोग मौजूद रहते थे, जिसके चलते इसका बजट बढ़ता गया। लेकिन, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों का ध्यान खींचने में असफल रही और 6 करोड़ कमाकर सिमट गई।

ये भी पढ़ेंः 'अंदर चल रही थी 'जुदाई' की रिकॉर्डिंग, बाहर सीढ़ी पर बैठी रो रही थीं मोना', सिंगर ने सुनाया श्रीदेवी-बोनी कपूर से जुड़ा किस्सा
ये बच्ची है टैलेंट का खजाना, 4000 करोड़ की 'रामायण' में आएंगी नजर, डॉक्टर से बनीं साउथ सुपरस्टार, पहचाना क्या?

Latest Bollywood News