1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yentamma Song Out: सलमान खान के लुंगी लुक ने उड़ाया गर्दा, गाना सुनते ही थिरकने पर होंगे मजबूर

Yentamma Song Out: सलमान खान के लुंगी लुक ने उड़ाया गर्दा, गाना सुनते ही थिरकने पर होंगे मजबूर

Yentamma Song Out: सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'येंतम्मा' रिलीज होते ही छा गया है।

Yentamma Song Out- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Yentamma Song Out

Yentamma Song Out: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)' की रिलीज का इंतजार है। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले सलमान अपने फैंस को बैक टू बैक सरप्राइज दे रहे हैं। अब फिल्म का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग 'येंतम्मा' रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान का साउथ इंडियन लुक उनके फैंस का दिल जीत रहा है।  

इन गानों ने भी मचाई धूम

'किसी का भाई किसी की जान' के चार गाने पहले ही रिलीज हो गए हैं। फिल्म का 'नैय्यो लगदा' से लेकर 'बिल्ली बिल्ली' गाना भी काफी पसंद किया गया था। अब बॉलीवुड के दबंग खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'येंतम्मा' गाने को भी खूब तारीफें मिल रही हैं। 

Vijay Verma ने खुल्लम खुल्ला कर दिया Tamannah Bhatia से प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट

सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में बाकी स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें जस्सी गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म ईद पर रिलीज के लिए तैयार है। 

यूट्यूबर ने इंटरव्यू में पूछा अश्लील सवाल! कन्नड़ एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

Latest Bollywood News