1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vijay Verma ने खुल्लम खुल्ला कर दिया Tamannah Bhatia से प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Vijay Verma ने खुल्लम खुल्ला कर दिया Tamannah Bhatia से प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

 Published : Apr 04, 2023 10:13 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 10:13 am IST

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia: एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे लोग उनका इजहार ए इश्क मान रहे हैं।

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia- India TV Hindi
Vijay Varma and Tamannaah Bhatia Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'मिर्जापुर' और डार्लिंग्स जैसी फिल्म और वेबसीरीज से तारीफें पा चुके एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और 'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) बीते कुछ महीनों से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को बीते महीने एक पार्टी में किस करते हुए कैमरे में कैद किया गया था। जिसके बाद से फैंस को इनके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार था। ऐसे में बीती रात विजय वर्मा ने 'आस्कमीएनिथिंग' का सेशन होस्ट किया। जिसमें एक सवाल ऐसा पूछा गया कि विजय अपने दिल की बात कह बैठे। 

विजय को पसंद है 'टमाटर' 

दरअसल विजय और तमन्ना की डेटिंग की खबरें उस समय सामने आई जब दोनों एक पार्टी में किस करते हुए स्पॉट हुए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाए रहे। लेकिन दोनों ने अब तक इस रिश्ते पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया था। जिसके बाद अब एक फैन ने ऐसा सवाल पूछा कि विजय के दिल की बात सामने आ गई।  'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें टमाटर पसंद है? इस पर विजय ने टमाटर वाले इमोजी के साथ लिखा, 'माई फेवरेट।' 

Vijay Varma and Tamannaah Bhatia
Image Source : INSTAGRAM_VIJAYVARMAVijay Varma and Tamannaah Bhatia

तमन्ना को टमाटर कहते हैं विजय 

आपको बता दें कि पहले भी पब्लिक प्लेटफॉम पर विजय तमन्ना को टमाटर कहकर बुला चुके हैं। हाल ही में जब विजय वर्मा और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दहाद' बर्लिन में प्रीमियर करने वाली भारत की पहली वेब सीरीज बनी। तब तमन्ना भाटिया ने पूरी टीम को बधाई दी थी। विजय वर्मा ने जिसके जवाब में लिखा था, 'थैंक्स टमाटर।' इसलिए ये टमाटर को अपना फेवरेट बताने वाला बयान उनके फैंस को उनके प्यार का इजहार लग रहा है। हालांकि अब भी इस रिश्ते पर ऑफिशियली कोई बयान सामने नहीं आया है। 

Priyanka Chopra ने सालों बाद क्यों किया बॉलीवुड की राजनीति पर खुलासा? एक्ट्रेस ने बताई लंबी चुप्पी की वजह

Mirzapur 3
Image Source : INSTAGRAM_VIJAYVARMAMirzapur 3

कब आएगी 'मिर्जापुर'?

इस सेशल में विजय वर्मा से 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को लेकर भी सवाल पूछा गया। दरअसल इस सुपरहिट वेबसीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में विजय से इसके रिलीज और शूट को लेकर अपडेट मांगा गया। तो जवाब में विजय ने लिखा, 'बस यही कहेंगे प्रपेयर्ड रहिए, व्यवस्था की जा रही है।'  

Happy Birthday Lisa Ray: 'कसूर' में बोल्ड सीन देकर बनाया था देश को दीवाना, कैंसर ने बदली जिंदगी, अब ऐसी दिखती हैं लीसा रे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन