A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रैपर यो यो हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बरार का मिला वॉइस नोट

रैपर यो यो हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बरार का मिला वॉइस नोट

Death threats to Honey Singh: जाने माने रैपर और सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

Yo Yo Honey Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Yo Yo Honey Singh

Death threats to Honey Singh: फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह को कनाडा में बैठे हुए गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है। हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ये शिकायत दी गई है। स्पेशल सेल वॉइस नोट की जांच करते हुए आगे की तफ्तीश कर रही है। हनी सिंह के ऑफिस की तरफ से स्पेशल सेल से जानकारी शेयर की गई है। हनी सिंह इस वक्त पुलिस हेडक्वाटर में दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में मौजूद हैं।

कौन है गोल्डी बरार 

आपको बता दें कि गोल्डी बरार वही गैंगस्टर है जिसका नाम सिद्दू मूसेवाला के हत्याकांड में भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्डी का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है। उसका जन्म 1994 में हुआ था और वह बीए ग्रेजुएट है। वह वर्तमान में कनाडा में रहता है और पंजाब में एक मॉड्यूल के माध्यम से वहां से दूर से काम करता है। बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और कई आपराधिक कार्यवाही के कई मामले लंबित हैं। 

हनी का कमबैक करके हुए हिट 

हनी सिंह की बात करें तो वह इन दिनों एक बार फिर दमदार वापसी को एंजॉय कर रहे हैं। लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद हनी सिंह ने हाल ही में कुछ गाने रिलीज किए हैं जो काफी हिट भी हुए। बीते दिनों उनके कुछ गाने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी आए थे। इनमें हनी सिंह भी नजर आए थे।  

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने गरबा बीट्स पर किया रोमांटिक डांस, रिलीज होते ही छाया 'सुन सजनी' सॉन्ग

Adipurush की बढ़ती जा रही मुश्किलें, लेखक मनोज और निर्देशक ओम राउत पर FIR दर्ज करने को मांग

Latest Bollywood News