जोया अख्तर और रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी डिजिटल एलएलपी के ऑफिस से हुई एक बड़ी डेटा चोरी ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिस से लाखों की कीमत के संवेदनशील प्रोडक्शन डेटा वाली 66 हार्ड डिस्क गायब हो गईं, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। इस मामले में दो गिरफ्तारियां भी चुकी हैं, जिनमें से एक ऑफिस का कर्मचारी ही है। अब, जोया अख्तर ने भी हार्ड डिस्क चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ऑफिस से कई हार्ड डिस्क चोरी हुई है। ये चोरी कंपनी के किसी भीतरी व्यक्ति द्वारा की गई लगती है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं।
जोया अख्तर ने ऑफिस में हुई चोरी की पुष्टि की
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए ज़ोया अख्तर ने ऑफिस से हार्ड डिस्क चोरी की पुष्टि की और कहा, “हां, मेरे ऑफिस में चोरी हुई है, कुछ हार्ड डिस्क चोरी हुई हैं। मामले का पता चलने के बाद हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी कर चुकी है। ये अंदरूनी मामला है, ये देखकर दुख होता है कि लोग पैसे कमाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। खुशकिस्मती से हमारे पास चोरी हुए डेटा की बैकअप फाइलें थीं।”
हार्ड डिस्क चोरी के बारे में क्या पता चला
ऑफिस में हुई चोरी की शिकायत टाइगर बेबी डिजिटल एलएलपी के कार्यकारी सहायक और मानव संसाधन प्रशासक मेहजबीन मुश्ताक शेख ने दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद बांद्रा पुलिस ने मोहम्मद शाहिद अजीम खान और रितेश सुरेश शाह नाम के शिख्स को गिरफ्तार कर लिया है और 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में मुश्ताक शेख ने 24 हार्ड डिस्क बेचे जाने की बात कबूल की है, जिनमें से प्रत्येक के लिए उसे 15 हजार से 20 हजार तक का भुगतान किया गया था।
कब सामने आया मामला?
ये मामला 21 मई को तब सामने आया जब कंपनी के कर्मचारियों को कुछ हार्ड डिस्क की जरूरत पड़ी। जांच करने पर कई हार्ड डिस्क नहीं मिलीं और इनकी जगह कार्यालय परिसर के अंदर कई क्षतिग्रस्त स्टोरेज बॉक्स और खाली केस मिले। कंपनी के स्टॉक में करीब 119 हार्ड डिस्क थीं, जिनमें से 66 गायब हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों में से एक ने कई हार्ड डिस्क चुराने और उन्हें अवैध बाजार में बेचने की बात कबूल की है।
ये भी पढ़ेंः जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस में हार्ड डिस्क की चोरी, चोर ने हजारो में बेचा लाखों का डेटा, हुआ गिरफ्तार
न फिल्मी दुनिया से नाता, न कोई गॉडफादर, तेजी से आगे बढ़ रहा एक्टर, 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज देकर सबको किया पस्त
Latest Bollywood News