A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिकी गायिका नटाली कोल का निधन

अमेरिकी गायिका नटाली कोल का निधन

ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका नटाली मारिया कोल का गुरुवार को निधन हो गया।

natalie maria cole- India TV Hindi
natalie maria cole

लॉस एंजेलिस:- ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी गायिका नटाली मारिया कोल का गुरुवार को निधन हो गया। वह नौ बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकी हैं।

स्थानीय मीडिया से शुक्रवार को उनके निधन का पता चला।

नटाली कोल (65) ने अपने पिता नैट किंग कोल के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीत के क्षेत्र में कदम रखा। कोल का पिछले तीन महीनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिस वजह से उन्हें अपने कई कंसर्ट रद्द करने पड़े थे।

गीतकार और गायिका कोल ने विश्व को कई बेहतरीन गीतों की सौगात दी, जिनमें 'दिस विल बी' और 'अनफोरगेटेबल' शामिल हैं।