A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'लाइफ ऑफ पाई' के निर्देशक की फिल्म में विन डीजल और क्रिस टकर

'लाइफ ऑफ पाई' के निर्देशक की फिल्म में विन डीजल और क्रिस टकर

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल और क्रिस टकर से ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक ऐंग ली की आगामी फिल्म 'बिली लिन्स लान्ग हाफटाइम वॉक' में अभिनय करने के लिए बात चल रही है। वेबसाइट 'वेरायटी

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल और क्रिस टकर से ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक ऐंग ली की आगामी फिल्म 'बिली लिन्स लान्ग हाफटाइम वॉक' में अभिनय करने के लिए बात चल रही है। वेबसाइट 'वेरायटी डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, ऐंग ली 'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म के निर्देशक हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता था। बेन फाउंटेन के उपन्यास पर आधारित 'बिली लिन्स लान्ग हाफटाइम वॉक' में नवोदित अभिनेता जो एल्विन मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में क्रिस्टन स्टीवर्ट, स्टीव मार्टिन और गैरेट हेडलंद भी हैं।

इराक युद्ध की पृष्ठभूमि वाली यह फिल्म 19 साल के बिली लिन और उसकी कंपनी के इर्दगिर्द घूमती है।

विन डीजल इस वक्त जबर्दस्त कमाई कर रही फिल्म 'फ्यूरियस 7' फिल्म में देखे जा सकते हैं। वहीं, टकर पिछली बार रोमांटिक-हास्य फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में नजर आए थे।