A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अनुपम खेर 501वीं फिल्म में अभिनय करेंगे

अनुपम खेर 501वीं फिल्म में अभिनय करेंगे

अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर 'होटल मुंबई' फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

एडिलेड: अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर 'होटल मुंबई' फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। यह उनकी 501वीं फिल्म होगी। इसमें जेसन इस्हाक्स, आर्मी हैमर और देव पटेल मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म 'होटल मुंबई' साल 2008 में मुंबई हमले में मारे गए और जीवित बचे लोगों की कहानी पर आधारित है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग आस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में होगी। इसमें सभी जातियों, रंगों और धर्मो के बारे में दिखाया जाएगा।

अनुपम खेर 'बेन्ड इट लाइक बेकहम', 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' और 'द अदर एंड ऑफ द लाइन' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में नजर आ चुके हैं।