A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कैमिला कैबोलो का सोशल मीडिया पर कम ध्यान

कैमिला कैबोलो का सोशल मीडिया पर कम ध्यान

फिल्म 'हवाना' की अभिनेत्री कैमिला कैबेलो कहती हैं कि वह सोशल मीडिया पर नहीं जाना चाहती हैं, क्योंकि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य पर 'बहुत' प्रभाव डालता है। 

<p>Camila Cabello </p>- India TV Hindi
Camila Cabello 

नई दिल्ली: फिल्म 'हवाना' की अभिनेत्री कैमिला कैबेलो कहती हैं कि वह सोशल मीडिया पर नहीं जाना चाहती हैं, क्योंकि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य पर 'बहुत' प्रभाव डालता है। फिमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 'सेनोरिटा' की गायिका, इंस्टाग्राम से जितना संभव हो सके, दूर रहने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इंस्टाग्राम से वह नकारात्मक भावों को ग्रहण करती हैं।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "यहां सभी को प्यार बांटना चाहती हूं, मैं सोशल मीडिया पर उतना सक्रिय नहीं होना चाहती हूं, क्योंकि वो मेरे लिए सही नहीं है।"

कैबेलो कहती हैं कि वह दिन-प्रतिदिन अपनी चिंता को कम करने में मदद करने के लिए ध्यान और श्वास पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इससे उन्हें अपने जीवन में 'सुधार' महसूस हो रहा है।