A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'डीपवाटर होरिजोन' में नजर आएंगी केट हुडसन

'डीपवाटर होरिजोन' में नजर आएंगी केट हुडसन

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री केट हुडसन आने वाली फिल्म 'डीपवॉटर होरिजोन' में हॉलीवुड अभिनेता मार्क वालबर्ग के किरदार की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। मार्क फिल्म में एक तेल रिग इंजीनियर की भूमिका में

'डीपवाटर होरिजोन'...- India TV Hindi
'डीपवाटर होरिजोन' में नजर आएंगी केट हुडसन

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री केट हुडसन आने वाली फिल्म 'डीपवॉटर होरिजोन' में हॉलीवुड अभिनेता मार्क वालबर्ग के किरदार की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। मार्क फिल्म में एक तेल रिग इंजीनियर की भूमिका में हैं। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, फिल्म में गीना रोडिग्ज, डिलन ओब्रीन, कुर्ट रशेल और जॉन माल्कोविच भी नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण लाइनस्टेज एंटरटेनमेंट और प्रार्टिसिपेंट मीडिया के बैनर तले होगा, जिसका निर्देशन पीटर बर्ग करेंगे। फिल्म की पटकथा मैथ्यू माइकल कारनाहन ने लिखी है।

साल 2011 में इन कंपनियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स के डेविड बारस्टो, डेविड रोहदे और स्टेफनी साउल द्वारा लिखे गए लेख 'डीपवॉटर होरिजोन्स फाइनर ऑवर' के अधिकार खरीदे थे।

साल 2010 में डीपवॉटर होरिजोन में विस्फोट में इस पर काम कर रहे 11 लोगों की मौत हो गई थी और 17 अन्य घायल हो गए थे।

'डीपवॉटर होरिजोन' 30 सितंबर, 2016 को प्रदर्शित होने की उम्मीद है।