A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम के रास्ते हुए जुदा

केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम के रास्ते हुए जुदा

गायिका केटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की राहें एक साल के रिश्ते के बाद एक-दूसरे से अलग हो गई हैं।

kate perry, ornaldo bloom- India TV Hindi
kate perry, ornaldo bloom

लॉस एंजेलिस: गायिका केटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की राहें एक साल के रिश्ते के बाद एक-दूसरे से अलग हो गई हैं। वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट ने पेरी और ब्लूम के प्रवक्ताओं के हवाले से बताया, "इससे पहले की अफवाहें और झूठी कहानियां फैले। हम यह पुष्टि करना चाहते हैं कि ऑरलैंडो और केटी अपने-अपने जीवन में व्यस्त हैं।"
 

उन्होंने पिछली बार 26 फरवरी को ऑस्कर के बाद हुई पार्टी में साथ-साथ देखा गया था। पिछले साल मार्च में पेरी और ब्लूम ने 2016 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक मान्यता दी थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पेरी और ब्लूम का रिश्ता कड़वाहट के साथ टूटा है।

सूत्र ने बताया, "हेलोवीन को बीते ज्यादा दिन नहीं हुए थे, जब ऑरलैंडों ने दोस्तों के सामने यह कबूल किया कि उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि वे अभी शादी करने और बच्चे पैदा करने को तैयार नहीं हैं।"

वहीं, 40 वर्षीय ब्लूम की पूर्व पत्नी मिरांडा केर से पांच साल का बेटा फ्लायन है। यह जोड़ा साल 2013 में अलग हुआ था।