A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'गॉन विद द विंड' एक्ट्रेस ओलिविया द हैविलैंड का 104 साल की उम्र में हुआ निधन

'गॉन विद द विंड' एक्ट्रेस ओलिविया द हैविलैंड का 104 साल की उम्र में हुआ निधन

हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया द हैविलैंड का 104 साल की उम्र में निधन हो गया है।

olivia de haviland- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SICILIAN.MAMMA.ACTRESS ओलिविया द हैविलैंड

ऑस्कर विनर एक्ट्रेस ओलिविया द हैविलैंड का 104 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पेरिस में अपने घर पर आखिरी सांस ली। ओलिविया ने अपने नाम दो एकेडमी अवार्ड किए थे। उनके पब्लिसिस्ट ने उनके निधन के बताया- उनका निधन हो गया है, अंतिम संस्कार निजी होगा और पेरिस में अमेरिकी कैथेड्रल में सभी स्मारक योगदान दिए जा सकते हैं।

ओलिविया ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म कैप्टन ब्लड और द एडवेंचर ऑफ रॉबिन हुड से की थी। उन्हें गॉन विद द विंड में अपने किरदार के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था।

उन्होंने अपना पहला एकेडमी अवार्ड 1946 में आई फिल्म टू इच हिस ओन के लिए मिला था। तीन साल बाद फिर उन्हें एकेडमी अवार्ड से नवाजा गया था।