A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्या जस्टिन बीबर बनने वाले हैं पिता? वाइफ हेली बीबर का बयान आया सामने

क्या जस्टिन बीबर बनने वाले हैं पिता? वाइफ हेली बीबर का बयान आया सामने

फरवरी में जस्टिन ने कहा था कि वे 'कुछ समय' में एक परिवार बनाएंगे, लेकिन इससे पहले उनकी टू-डू लिस्ट को पूरा करना चाहते हैं।

JUSTIN- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE क्या जस्टिन बीबर बनने वाले हैं पिता?

लॉस एंजेलिस: मॉडल हेली बीबर ने अपनी प्रेगनेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया है। इसकी जानकारी शेयर करने के लिए हेली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं प्रेगनेंट नहीं हूं।" मॉडल के अनुसार, एक पब्लिकेशन में लिखा गया था कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने लिखा, "अपने सूत्रों से मिले झूठी अफवाहों को लिखना बंद करें और अपना ध्यान चुनाव की ओर केंद्रित करें।"

Image Source : Instagram/haileybieberजस्टिन बीबर

हेली और जस्टिन अभी तक पेरेंट्स नहीं बने हैं, लेकिन उन्होंने बच्चे के होने की चर्चा की है। फरवरी में जस्टिन ने कहा था कि वे 'कुछ समय' में एक परिवार बनाएंगे, लेकिन इससे पहले उनकी टू-डू लिस्ट को पूरा करना चाहते हैं।

जस्टिन ने कहा था, "मैं अभी शादीशुदा होने का आनंद लेना चाहता हूं,घूमना चाहता हूं, रिश्ते को मजबूत बनाना और समझना चाहता हूं। यात्रा का आनंद लेना चाहता हूं।"