मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन उदयपुर में चल रहा है। सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, कटरीना कैफ सहित कई बॉलीवुड के सितारे पहुंचे हैं। हालांकि इस सेलिब्रेशन का हिस्सा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड भी है। सिंगर बियॉन्से भी सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट के बाहर बियॉन्से वाइट आउटफिट में दिखीं।
'क्रेजी इन लव' की सिंगर रविवार रात को फंक्शन में परफॉर्म करेंगी, जिसमें अमेरिकी पूर्व फस्र्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन और नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी गायक पति निक जोनस सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी।
बियॉन्से के एक निजी समारोह के लिए यहां पहुंचने को लेकर सिंतबर से काफी चर्चाएं हो रही हैं, जब इटली के लेक कोमो में ईशा और आनंद की सगाई में अमेरिकी गायक जॉन लेजेंड ने प्रस्तुति दी थी।
Image Source : yogen shahSinger Beyonce arrives in Udaipur
Singer Beyonce arrives in Udaipur
Singer Beyonce arrives in Udaipur
शादी के कार्यक्रम उम्मीद के मुताबिक बेहद भव्य अंदाज में हो रहे हैं। शनिवार को हुए संगीत कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही परिवार जश्न में डूबे रहे।
कार्यक्रम में बिजनेस जगत की दिग्गज हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के नामी गिरामी सितारे भी नजर आए। दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी रविवार को यहां पहुंचीं।