1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर विजेता संगीतकार जेम्स हॉर्नर की विमान दुर्घटना में मौत

ऑस्कर विजेता संगीतकार जेम्स हॉर्नर की विमान दुर्घटना में मौत

लॉस एंजेलिस: ऑस्कर विजेता संगीतकार जेम्स हॉर्नर की सांता बारबरा में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 61 साल के थे। हॉर्नर 'टाइटैनिक', 'अवतार', 'ब्रेवहार्ट' और 'ए ब्यूटीफुल माइंड' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के

ऑस्कर विजेता संगीतकार...- India TV Hindi
ऑस्कर विजेता संगीतकार जेम्स हॉर्नर की विमान दुर्घटना में मौत

लॉस एंजेलिस: ऑस्कर विजेता संगीतकार जेम्स हॉर्नर की सांता बारबरा में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 61 साल के थे। हॉर्नर 'टाइटैनिक', 'अवतार', 'ब्रेवहार्ट' और 'ए ब्यूटीफुल माइंड' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के संगीतकार की मौत सोमवार को एक विमान दुर्घटना में हो गई।

हॉर्नर की मौत की पुष्टि उनकी सहायक सिल्विया पैट्रिकजा ने की। उन्होंने फैसबुक पर लिखा, "हमने एक बड़े दिल वाले, प्रतिभावान और शानदार इंसान को खो दिया।"

अधिकारियों के मुताबिक हॉर्नर सांता बारबरा से 60 मील उत्तर में छोटे विमान की सवारी कर रहे थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हॉर्नर को जेम्स कैमरन निर्देशित कालजयी फिल्म 'टाइटैनिक' के गीत 'माई हार्ट विल गो ऑन' के संगीत के लिए ऑस्कर दिया गया था। यह गीत गायिका सेलीन डियॉन ने गाया था, जिसकी दुनिया भर में 2.7 करोड़ प्रतियां बिकी थीं।