1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेमी ने केटी संग डेटिंग की अफवाहें खारिज की

जेमी ने केटी संग डेटिंग की अफवाहें खारिज की

लॉस एंजेलिस:  हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स ने अभिनेत्री केटी होम्स के साथ डेटिंग की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जेमी अमेरिका के वेस्टलेक में फिल्म

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस:  हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स ने अभिनेत्री केटी होम्स के साथ डेटिंग की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जेमी अमेरिका के वेस्टलेक में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे,

जब उन्होंने टीएमजेड की वेबसाइट के संवाददाता के सामने केटी के साथ अपने रिश्ते से इनकार किया।

उन्होंने कहा, "अब छोड़िए भी, आपलोग क्या इस बात को तीन सालों तक खींचना चाहते हैं।"

बीते साल जेमी और केटी की डेटिंग की अफवाहें उड़नी तब शुरू हुईं थी, जब कई मौकों पर उन्हें एक-दूसरे के करीब देखा गया था।

जेमी ने सफाई देते हुए कहा कि उस वक्त दोनों कलाकार एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे।

केटी का 2012 में अभिनेता टॉम क्रूज से तलाक हो चुका है।