मुंबई: अभिनेता Jason Momoa अपनी फिल्म Aquaman के भारत में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब इन्होंने इच्छा जताई है कि वो जल्द ही भारत विजिट करना चाहते हैं। अभिनेता की यह फिल्म चाइना में रिलीज हो चुकी है और वहां यह फिल्म काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। चाइना में इस फिल्म की कमाई 100 मिलियन डॉलर हो चुकी है।
Momoa ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही अमरीका और पूरे देश में रिलीज हो। देखना चाहता हूं कि भारत में इस फिल्म की कमाई कैसी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि- मैं चाहता हूं कि भारत जाऊं, मेरी इच्छा दिल्ली जाने की है।
बता दें, भारत में Jason Momoa की फिल्म Aquaman 14 दिसंबर को रिलीज हो रही है। भारत में यह फिल्म यूएस से एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है।
Jason Momoa को वर्कआउट और बॉडी बिल्डिंग का काफी क्रेज है। वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं।