A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' है जोश से लबरेज : स्टैथम

'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' है जोश से लबरेज : स्टैथम

मुंबई: मारधाड़-रोमांच से भरपूर अपनी नई फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' को लेकर उत्साहित हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम का कहना है कि इसमें जोशोखरोश की भरकम है। यह वैसी ही है, जैसी प्रशंसक चाहते थे।

- India TV Hindi

मुंबई: मारधाड़-रोमांच से भरपूर अपनी नई फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' को लेकर उत्साहित हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम का कहना है कि इसमें जोशोखरोश की भरकम है।

यह वैसी ही है, जैसी प्रशंसक चाहते थे। स्टैथम ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' जोशोखरोश से लबरेज है..दर्शक इसे इसी तरह देखना चाहते हैं।"

फिल्म में स्टैथम के अलावा विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, मिशेल रोड्रिग्ज, दिवंगत अभिनेता पॉल वॉकर और भारतीय अभिनेता अली फजल भी हैं। यह भारत में दो अप्रैल को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।