जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल की डेटिंग के बाद की सगाई
जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने दो साल की डेटिंग के बाद की सगाई
IANS
Published : Mar 10, 2019 06:02 pm IST, Updated : Mar 10, 2019 06:02 pm IST
अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है।
Image Source : INSTAGRAMJennifer Lopez and Alex Rodriguez are engaged now
अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और सेवानिवृत्त बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिगेज (Alex Rodriguez) ने दो साल तक डेटिंग करने के बाद सगाई कर ली है। वेबसाइट 'फॉक्सन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।
रोड्रिगेज ने जेनिफर के हाथ में सगाई की एक बड़ी अंगूठी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "उसने हां कह दिया।"
जेनिफर ने भी वही पोस्ट साझा की।
जोड़े ने आधिकारिक रूप से चार फरवरी को दो साल साथ में होने का जश्न मनाया था। जेनिफर और रोड्रिगेज दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे।