1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेनिफर लोपेज अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिता रही समय

जेनिफर लोपेज अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिता रही समय

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज को उनके ब्वॉयफ्रेंड कैस्पर स्मार्ट के साथ डिनर डेट पर देखा गया। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 46 वर्षीया लोपेज ओर 28 वर्षीय कोरियोग्राफर

लोपेज बिता रही हैं...- India TV Hindi
लोपेज बिता रही हैं ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ वक्त

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज को उनके ब्वॉयफ्रेंड कैस्पर स्मार्ट के साथ डिनर डेट पर देखा गया। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 46 वर्षीया लोपेज ओर 28 वर्षीय कोरियोग्राफर कैस्पर शुक्रवार शाम वेस्ट हॉलीवुड में क्रेग्स रेस्तरां से बाहर आते देखे गए।

लोपेज ने सफेद टॉप और कान में गोल्डन बालियां पहनी थीं। वहीं, कैस्पर ने हल्के नीले रंग की कमीज पहन रखी थी।

तीन सालों की डेटिंग के बाद पिछले साल जून में लोपेज और कैस्पर के अलगाव की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन इस साल दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है।

जुलाई महीने में लोपेज के जन्मदिन के मौके पर भी दोनों को द हैंपटंस में साथ जश्न मनाते देखा गया था।