A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. विवाह के बाद सबकुछ बदल गया: जॉर्ज क्लूनी

विवाह के बाद सबकुछ बदल गया: जॉर्ज क्लूनी

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का कहना है कि अमाल अलामुद्दीन के साथ विवाह करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। आने वाली फिल्म 'टुमॉरोलैंड' में नजर आने वाले 54 वर्षीय

विवाह के बाद सबकुछ बदल...- India TV Hindi
विवाह के बाद सबकुछ बदल गया: जॉर्ज क्लूनी

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का कहना है कि अमाल अलामुद्दीन के साथ विवाह करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। आने वाली फिल्म 'टुमॉरोलैंड' में नजर आने वाले 54 वर्षीय क्लूनी ने बीते साल सितंबर में 37 वर्षीया वकील अमाल अलामुद्दीन से विवाह किया था।

क्लूनी ने वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, "मैं बस यही जानता हूं कि मैंने भविष्य की जैसी कल्पना की थी मेरी जिंदगी उससे पूरी तरह बदल गई है। लेकिन मैं दुनिया को लेकर हमेशा आशावादी हूं। हालांकि पूरी तरह ऐसा नहीं है कि मैं खुद से जुड़ी बातों को लेकर आशावादी रहा हूं, लेकिन अब ऐसा ही है।"

क्लूनी ने कहा था कि उनकी पत्नी अलामुद्दीन के आकर्षक शख्सियत की सबसे खास बात यह है कि वह दूसरों के प्रति बेहद दयालु हैं।

क्लूनी ने कहा, "वह कमाल की इंसान हैं। वह दूसरों का काफी ख्याल रखती हैं और काफी आकर्षक और तेज हैं। वह मजाकिया भी हैं।"