1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जुरासिक पार्क हॉलीवुड के लिए कीर्तिमान : स्पिलबर्ग

जुरासिक पार्क हॉलीवुड के लिए कीर्तिमान : स्पिलबर्ग

नई दिल्ली : महान फिल्मकार स्टीवन स्पिलबर्ग का कहना है कि 1993 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जुरासिक पार्क' हॉलीवुड के लिए एक कीर्तिमान है। स्पिलबर्ग का कहना है कि आगामी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' उनकी

जुरासिक पार्क हॉलीवुड...- India TV Hindi
जुरासिक पार्क हॉलीवुड के लिए कीर्तिमान : स्पिलबर्ग

नई दिल्ली : महान फिल्मकार स्टीवन स्पिलबर्ग का कहना है कि 1993 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'जुरासिक पार्क' हॉलीवुड के लिए एक कीर्तिमान है। स्पिलबर्ग का कहना है कि आगामी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' उनकी परिकल्पना एवं दर्शकों के सपनों को पूरी करती है। इस फिल्म में बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता इरफान के अलावा क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हावर्ड भी हैं।

स्पिलबर्ग ने अपनी 'जुरासिक पार्क' फिल्म के बारे में बात करते हुए एक बयान में कहा, "कीर्तिमान क्या है, मैं इसका फैसला नहीं कर सकता। मैं सिर्फ कहानियां सुनाने का प्रयास करता रहता हूं। यह पता लगाना दूसरों का काम है कि उनकी कहानियां सफलतापूर्वक सुनाई गईं या नहीं, लेकिन मैं जानता हूं कि तकनीकी रूप से यह (जुरासिक पार्क) पूरे फिल्मोद्योग के लिए एक कीर्तिमान है।"

भारत में 'जुरासिक वर्ल्ड' 11 जून को रिलीज हो रही है।