1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. केंडल जेनर के साथ डेंटिंग कर रहे हैं लेविस हैमिल्टन'

केंडल जेनर के साथ डेंटिंग कर रहे हैं लेविस हैमिल्टन'

लॉस एंजिलिस: मॉडल केंडल जेनर और फार्मूला वन ड्राइवर लेविस हैमिल्टन की साथ साथ घूमने वाली तस्वीर सामने आने के बाद यह चर्चा तेज है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।   एस शोबिज की

केंडल जेनर के साथ...- India TV Hindi
केंडल जेनर के साथ डेंटिंग कर रहे हैं लेविस हैमिल्टन?

लॉस एंजिलिस: मॉडल केंडल जेनर और फार्मूला वन ड्राइवर लेविस हैमिल्टन की साथ साथ घूमने वाली तस्वीर सामने आने के बाद यह चर्चा तेज है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

 

एस शोबिज की खबर के मुताबिक, तस्वीर में दोनों एक साथ टहलते और बातें करते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में कीपिंग अप विद द कारदाशियां स्टार केन्डल (19) आकर्षक परिधान मंे नजर आ रही हैं। जबकि ब्रिटेन के 30 वर्षीय फार्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने नीले रंग के एक शर्ट पर एक टी-शर्ट पहन रखी है।

केंडल और लेविस को मई में पहली बार मोनाको में फार्मूला वन ग्रांड प्रिक्स के दौरान साथ देखा गया था। जून में केंडल की बड़ी बहन किम करदाशियां ने कान्स में एक विशेष डिनर आयोजित किया था जिसमें लेविस आमंत्रित थे।