A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कान्ये वेस्ट के साथ मेरी शादी टूटने की बात अफवाह: किम कर्दाशियां

कान्ये वेस्ट के साथ मेरी शादी टूटने की बात अफवाह: किम कर्दाशियां

रिऐलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपनी शादी टूटने की अफवाहों को खारिज किया है।

Kim Kardashian | AP Photo- India TV Hindi
Kim Kardashian | AP Photo

लॉस ऐंजिलिस:  रिऐलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपनी शादी टूटने की अफवाहों को खारिज किया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, किम ने कान्ये को उसकी मां क्रिस जेनर द्वारा दिए गए क्रिसमस पार्टी से दूर रहने के लिए कहा था। क्रिसमस पार्टी में वह अपने बहनों के साथ, शादी की अंगूठी के बिना शामिल हुई थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किम के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘यह खबर गलत है। क्रिसमस पार्टी में कान्ये भी शामिल हुए थे।’ वहीं एक सूत्र ने कहा, ‘दोनों हमेशा पार्टियों में एक साथ नजर आए हैं, इसके बावजूद क्रिसमस पार्टी में उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया। कान्ये अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने चले गए जबकि किम ने अपनी बहनों के साथ क्रिसमस मनाया।’

सूत्र ने कहा, ‘शुक्रवार को दोनों बेटी नर्थ के साथ 'द नटक्रैकर' देखने गए, लेकिन मुश्किल से दोनों ने एक-दूसरे से बात की। दोनों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा था।’ दोनों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लॉस ऐंजिलिस में बैलेट कंपनी के 'द नटक्रैकर' प्रदर्शन के दौरान देखा गया था।