A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. क्रिस्टीन को है स्वस्थ वैवाहिक जीवन में विश्वास

क्रिस्टीन को है स्वस्थ वैवाहिक जीवन में विश्वास

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टीन बेल पति डैक्स शेफर्ड के साथ 'कपल थेरेपी' के लिए जाती हैं जो खासकर दंपत्तियों और युगलों के लिए होता है, क्योंकि वह अपने वैवाहिक रिश्ते को हमेशा मजबूत बनाए

क्रिस्टीन को  स्वस्थ...- India TV Hindi
क्रिस्टीन को स्वस्थ जीवन में विश्वास

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टीन बेल पति डैक्स शेफर्ड के साथ 'कपल थेरेपी' के लिए जाती हैं जो खासकर दंपत्तियों और युगलों के लिए होता है, क्योंकि वह अपने वैवाहिक रिश्ते को हमेशा मजबूत बनाए रखना चाहती हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनसुार, दो बेटियों लिंकन (2) और डेल्टा (3 माह) की मां क्रिस्टीन ने कहा कि उनके पति और वह नियमित रूप से वैवाहिक रिश्तों के विशेषज्ञ के पास जाते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे स्वस्थ वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहन देने में कोई परेशानी नहीं है। दूसरे लोगों की तरह मैं भी कोशिश कर रही हूं।"

क्रिस्टीन वैसे तो अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन कभी वह इस बात को लेकर असमंजस में भी थीं कि उन्हें बच्चे चाहिए या नहीं।

क्रिस्टीन ने कहा, "मां बनना वैसा ही है जैसे सातवीं कक्षा का पहला प्यार, जिसमें आप खुद को पूरी तरह डूबा हुआ महसूस करते हैं। फर्क बस इतना है कि यह पूरी जिंदगी के लिए होता है।"