A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मैं भूसे के ढेर में सूई जैसा था : डेमियन

मैं भूसे के ढेर में सूई जैसा था : डेमियन

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता डेमियन लेविस ने शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि वह भूसे के ढेर में सूई की तरह थे। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता डेमियन लेविस ने शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने के अपने सफर को याद करते हुए कहा कि वह भूसे के ढेर में सूई की तरह थे। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 44 वर्षीय डेमियन को करियर का पहला बड़ा ब्रेक धारावाहिक 'बैंड ऑफ ब्रदर्स' में जॉन डी विंटर्स की भूमिका के रूप में मिला था।

डेमियन ने समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' को बताया, "यह सब 'बैंड ऑफ ब्रदर्स' से शुरू हुआ। मैं तो भूसे के ढेर में सूई के जैसा था। उन्होंने अंग्रेजी बोलने वाले सैकड़ों कलाकारों का ऑडिशन लिया था। लेकिन जो भी हो वह मौका मुझे मिला।"

लंदन में जन्मे डेमियन ने स्वीकार किया कि ब्रिटेन और अमेरिका की सांस्कृतिक विभिन्नता को लेकर वह बेहद सचेत रहते हैं।

उन्होंेने कहा, "मुझे लगता है कि यूरोप के व्यक्ति और अमेरिकी व्यक्ति की सांस्कृतिक और शारीरिक संस्कृतियों में विभिन्नता है। मैं अमेरिकन पुरुष की भूमिका के लिए ज्यादा सचेत रहता हूं और बोली से अलग चीजों पर भी ध्यान देता हूं।"