1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Men in Black: International भारत में कल होने जा रही है रिलीज

Men in Black: International भारत में कल होने जा रही है रिलीज

मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल कल भारत में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

Men in Black: international- India TV Hindi
Men in Black: international

'मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल' का सभी को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म कल भारत में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सान्या मल्होत्रा ने आवाज दी है। 'मेन इन ब्लैक' सीरीज की चौथी फिल्म भारत में सोनी पिक्चर इंडिया लेकर आ रहा है। सिद्धांत और सान्या दोनों ने ही फिल्म का खूब प्रमोशन किया है।

'मेन इन ब्लैक' सीरीज की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स नहीं होंगे। एफ.गैरी ग्रे निर्देशित फिल्म में रेबेका फग्र्यूसन, लेस ट्विन्स, कुमैल ननजियानी, रेफ स्पाल जैसे कलाकार भी हैं।

'मेन इन ब्लैक' सीरीज 90 के दशक में लॉन्च हुई थी। 'मेन इन ब्लैक' के बाद 'मेन इन ब्लैक II', 'मेन इन ब्लैक 3' आई थी।

फिल्म का ट्रेलर: