A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. किम कार्दशियां को ये चीज है बेहद प्यारी, इंटरव्यू में किया खुलासा

किम कार्दशियां को ये चीज है बेहद प्यारी, इंटरव्यू में किया खुलासा

रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां का कहना है कि जब उनकी उम्र कम थी, तब उन पर दौलत और शोहरत का जुनून सवार था। हालांकि अब ऐसा नहीं है।

<p>Kim Kardashian</p>- India TV Hindi
Kim Kardashian

नई दिल्ली: रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां का कहना है कि जब उनकी उम्र कम थी, तब उन पर दौलत और शोहरत का जुनून सवार था। हालांकि अब ऐसा नहीं है। फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने अपने पति कान्ये वेस्ट संग वोग अरेबिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा, "पैसा हमेशा से ही लक्ष्य रहा, लेकिन मुझ पर शोहरत का जुनून सवार था, बहुत ही ज्यादा। मैं मानती हूं कि शोहतर की लत लग सकती है, लेकिन अब मेरा ध्यान इससे हट गया है।"

38 वर्षीय इस अभिनेत्री ने यह भी कहा कि पहले किए गए उन्हें अपने किसी भी काम पर कोई पछतावा नहीं है। किम फिलहाल अपने दिवंगत पिता की तरह वकील बनने का प्रशिक्षण ले रही हैं और जिन्होंने उन्हें यह कहा था कि उन्हें सिर्फ एक रिएलिटी स्टार बनकर ही रहना चाहिए, उन आलोचकों पर किम ने यह कहते हुए निशाना साधा कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत गंभीर हैं।