A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. OMG! मार्वल यूनिवर्स में पहली बार आएगा मुस्लिम सुपरहीरो, खबर पक्की है!

OMG! मार्वल यूनिवर्स में पहली बार आएगा मुस्लिम सुपरहीरो, खबर पक्की है!

मार्वल स्टुडियो ऐसी पहली फिल्म बनाने जा रहा है जो एक मुस्लिम सुपरहीरो पर आधारित होगी।

मार्वल यूनिवर्स- India TV Hindi
मार्वल यूनिवर्स

लंदन: मार्वल के प्रेसिडेंट केविन फीज ने कहा है कि स्टुडियो ऐसी पहली फिल्म बनाने जा रहा है जो एक मुस्लिम सुपरहीरो पर आधारित होगी।

बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में फीज ने कहा कि एक ऐसे किरदार को लेकर फिल्म बनाने की योजना है जिसका असल नाम कमाला खान है।

फीज ने कहा , ‘‘ यह फिल्म मुस्लिम नायक कैप्टन मार्वल से प्रेरित है। ’’

खान को न्यूजर्सी में रहने वाली पाकिस्तानी अमेरिकी किशोरी बताया गया है।