कान्स: मॉडल नाओमी कैंपबेल अपना 45वां जन्मदिन यहां अपने दोस्तों लियोनाडरे डी कैप्रियो और पी. डिड्डी तथा मशहूर हस्तियों के साथ एक पार्टी में मनाएंगी। नाओमी शुक्रवार को 45 साल की हो गईं। वह नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए धन जुटाने वाले एक कार्यक्रम की मेजबानी भी करेंगी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक, 'द सन' समाचारपत्र ने बताया कि बुधवार को कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में नजर आईं नाओमी शनिवार हस्तियों के लिए एक दावत करेंगी।
डीकैप्रियो औ पी. डिड्डी पार्टी के मेजबान होंगे। इस पार्टी में नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए धन जुटाया जाएगा। शनिवार को होने वाली यह दावत नाओमी की धमार्थ संस्था फैशन फॉर रिलीफ के लिए होगी।