1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'सेक्स सिंबल' होना हास्यास्पद : निक

'सेक्स सिंबल' होना हास्यास्पद : निक

लॉस एंजेलिस: गायक निक जोनास कहते हैं कि वह सेक्स सिंबल की उपाधि को बहुत गंभीरता से नहीं लेते, क्योंकि उन्हें यह 'हास्यास्पद' लगती है। वेबसाइट 'बैंगशोबिज डॉट कॉम' ने निक (22) के हवाले से

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: गायक निक जोनास कहते हैं कि वह सेक्स सिंबल की उपाधि को बहुत गंभीरता से नहीं लेते, क्योंकि उन्हें यह 'हास्यास्पद' लगती है। वेबसाइट 'बैंगशोबिज डॉट कॉम' ने निक (22) के हवाले से कहा, "यह हास्यास्पद है। मेरा मतलब मैं स्वयं के बारे में उस तरह नहीं सोचता। मेरे ख्याल से अगर आप स्वयं को सेक्स सिंबल कहते हैं, तो यह तुरंत गैर-सेक्सी हो जाता है। इसलिए मैं एक तरह से अपने दायरे में रह रहा हूं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।"

निक फिलहाल अपने नए एलबम पर काम कर रहे हैं, जो 29 जून को रिलीज होना है।