1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. निकी की मेकअप रेंज एलिजाबेथ टेलर से प्रेरित

निकी की मेकअप रेंज एलिजाबेथ टेलर से प्रेरित

लंदन:  होटल मालकिन एवं फैशन डिजाइनर निकी हिल्टन ने एक नई कैट आइ मेकअप रेंज तैयार की है। इसकी थीम एवं प्रेरणा उन्हें उनके पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस एवं दिवंगत अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर से

निकी की मेकअप रेंज...- India TV Hindi
निकी की मेकअप रेंज एलिजाबेथ टेलर से प्रेरित

लंदन:  होटल मालकिन एवं फैशन डिजाइनर निकी हिल्टन ने एक नई कैट आइ मेकअप रेंज तैयार की है। इसकी थीम एवं प्रेरणा उन्हें उनके पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस एवं दिवंगत अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर से मिली। निकी (31) ने नई कैट आइ रेंज तैयार करने के लिए 'स्मैशबॉक्स' कॉस्मेटिक्स से हाथ मिलाया। इसकी मालकिन एस्टी लउडार हैं।

निकी मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन की बहन हैं। यह पूछे जाने पर कि खूबसूरती के मामले में किससे प्रेरित हैं? जवाब में उन्होंने कहा, "एलिजाबेथ टेलर, ब्रिजेट बरडोट, ऑड्रे हेपबर्न। वे क्लासिक ब्यूटी थीं, जिनका अपना एक अलग ही मेकअप लुक था।"

निकी कुछ ही सप्ताह में टोड मिस्टर से शादी करने जा रही हैं।