A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. टीवी की पहली ट्रांसजेंडर सुपरहीरो किरदार में नजर आएंगी मेंस

टीवी की पहली ट्रांसजेंडर सुपरहीरो किरदार में नजर आएंगी मेंस

निकोल का चरित्र एक ट्रांसजेंडर महिला का होगा जो अपने अभियान से दूसरों की रक्षा करती है।

<p>Nicole Maines </p>- India TV Hindi
Nicole Maines 

लॉस एंजेलिस: अमेरिका अभिनेत्री निकोल मेंस, जिन्हें ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए जाना जाता है, को टेलीविजन पर पहले ट्रांसेंडर सुपरहीरो के किरदार के लिए चुना गया है। वह शो के चौथे सीजन 'सुपरगर्ल' में नजर आएंगी। 'वैरायटी डॉट कॉम' के अनुसार, निकोल शो में अप्रिल पार्कर जोन्स और डेविड एजाला के साथ निया नल उर्फ ड्रीमर का किरदार निभाती नजर आएंगी।

कास्टिंग की घोषणा सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शनिवार को सुपरगर्ल पैनेल चर्चा के दौरान हुई।

निकोल का चरित्र एक ट्रांसजेंडर महिला का होगा जो अपने अभियान से दूसरों की रक्षा करती है।