1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पेरिस हिल्टन को मिल चुका है अपना नया प्यार

पेरिस हिल्टन को मिल चुका है अपना नया प्यार

सामाजिक हस्ती और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेत-मॉडल क्रिस जिल्का से प्यार का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें खुश होने की नई वजह मिल गई है। हिल्टन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जिल्का के के लिए अपनी भावनाएं शेयर कीं।

paris- India TV Hindi
paris

लॉस एंजेलिस: फिल्मी हस्तियां अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन कम ही ऐसा होता है जब सितारे इसके बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। खासतौर पर जब बात इनकरे लव अफेयर्स की आती है तो ये कुछ ही सितारे हैं, जो इस पर खुलकर बात करते हैं। हालांकि अब सामाजिक हस्ती और पूर्व रियलिटी स्टार पेरिस हिल्टन ने अभिनेत-मॉडल क्रिस जिल्का से प्यार का दावा किया है। उनका कहना है कि उन्हें खुश होने की नई वजह मिल गई है। हिल्टन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जिल्का के के लिए अपनी भावनाएं शेयर कीं।

उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक दिन, कोई आपकी जिंदगी में आएगा और आप महसूस करेंगे कि किसी और से इतना लगाव क्यों नहीं हुआ। मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था कि मुझे लाखों वर्षो में भी अपने लिए इतना उपयुक्त कोई मिल पाएगा। जो मुझे वह खुशी दे सके, जिसका मैंने सपना देखा था। एक ऐसा व्यक्ति जो मेरे जीवन को इतने गहरे तक स्पर्श कर सके और मुझे खुशी की एक बिल्कुल नई वजह दे सके।"

बता दें कि पेरिस हिल्टन और क्रिस जिल्का की मुलाकात एक ऑस्कर पार्टी के दौरान 7 वर्ष पहले हुई थी। हालांकि, दोनों ने इस साल फरवरी में अपने संबंधों की पुष्टि की थी।