A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'जूलैंडर 2' में पेनेलोप क्रूज

'जूलैंडर 2' में पेनेलोप क्रूज

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता बेन स्टिलर ने 'जूलैंडर 2' फिल्म में अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज के अभिनय करने की घोषणा की है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, बेन ने फिल्म में पेनेलोप के होने की

पेनेलोप क्रूज दिखेंगी...- India TV Hindi
पेनेलोप क्रूज दिखेंगी 'जूलैंडर 2' में

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता बेन स्टिलर ने 'जूलैंडर 2' फिल्म में अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज के अभिनय करने की घोषणा की है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, बेन ने फिल्म में पेनेलोप के होने की घोषणा फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर की।

'जूलैंडर 2' वर्ष 2001 में आई फिल्म 'जूलैंडर' का सीक्वल है। बेन इसमें मूल फिल्म की तरह ही डेरेक जूलैंडर की भूमिका में होंगे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, "पेनेलोप 'लिटिल पेनी' क्रूज के 'जूलैंडर 2' में होने की घोषणा करके उत्साहित हूं।"

फिल्म में उनके साथ बेन, ओवेन विल्सन, विल फेरेल और क्रिस्टन विग होंगे।

फिल्म का निर्देशन बेन करेंगे। उन्होंने इसकी पटकथा जस्टिन थेरॉक्स के साथ मिलकर लिखी है।