A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अपहरण आधारित 'स्नैचबैक' में नजर आएंगी रेचल वाइज

अपहरण आधारित 'स्नैचबैक' में नजर आएंगी रेचल वाइज

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री रेचल वाइज फिल्म 'स्नैचबैक' में अभिनय करेंगी। इसके अलावा वह फिल्म का निर्माण भी करेंगी। यह फिल्म अपहरण पर आधारित है।कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में पेटे ट्रेविस द्वारा निर्देशित 'स्नैचबैक' की लांचिंग

अपहरण आधारित...- India TV Hindi
अपहरण आधारित 'स्नैचबैक' में नजर आएंगी रेचल वाइज

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री रेचल वाइज फिल्म 'स्नैचबैक' में अभिनय करेंगी। इसके अलावा वह फिल्म का निर्माण भी करेंगी। यह फिल्म अपहरण पर आधारित है।कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में पेटे ट्रेविस द्वारा निर्देशित 'स्नैचबैक' की लांचिंग लंदन की प्रोटागोनिस्ट पिक्चर्स कर रहा है।

फिल्म वर्जीनिया की एक महिला मॉरीन दब्बाग की वास्तविक कहानी है, जिसके तलाकशुदा पति ने 1992 में दोनों की बेटी का अपहरण कर लिया था और उसे मध्य-पूर्व में ले गया गया था। उसने लगभग एक दशक अपनी बेटी की खोज में बिताया था।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि मॉरीन या मो अपनी बेटी को वापस पाने के लिए कितनी दूर तक जाती है। वह मध्य-पूर्व में अन्य परिवारों के अगवा बच्चों को वापस लाने में मदद करते हुए भयानक मिशनों में शामिल हो जाती है और अपनी बेटी की खोज भी नहीं छोड़ती है।

फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।