A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. शादी के बाद दुनिया के सबसे खुशहाल इंसान बन गए हैं रिचर्ड गेरे

शादी के बाद दुनिया के सबसे खुशहाल इंसान बन गए हैं रिचर्ड गेरे

हाल ही में अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया है। दरअसल उनका कहना है कि भारतीय अंदाज में प्रेमिका एलेजेंड्रा सिल्वा से शादी रचाने के बाद वह खुद को दुनिया का सबसे खुशहाल इंसान समझ रहे हैं।

Richard- India TV Hindi
Richard

न्यूयॉर्क: आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में जहां एक ओर लोगों को अपने लिए भी वक्त निकालना काफी मुश्किल होता है, वहीं हर सुविधा के बावजूद लोगों को किसी न किसी चीज कमी खलती ही रहती है। लेकिन हाल ही में अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया है। दरअसल उनका कहना है कि भारतीय अंदाज में प्रेमिका एलेजेंड्रा सिल्वा से शादी रचाने के बाद वह खुद को दुनिया का सबसे खुशहाल इंसान समझ रहे हैं। 35 वर्षीय एलेजेंड्रा और 68 साल के रिचर्ड ने अप्रैल महीने में न्यूयॉर्क में शादी रचाई थी।

एलेजेंड्रा ने हैलो पत्रिका को बताया था कि वह खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब महिला समझ रही हैं। वेबसाइट 'मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, रिचर्ड ने कहा, "मैं इस दुनिया का सबसे खुश इंसान हूं। मैं ऐसा कैसे हो सकता हूं?”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने एक खूबसूरत महिला से शादी रचाई है, जो स्मार्ट, संवेदनशील, लोगों की मदद करने के प्रति प्रतिबद्ध, मजेदार और धैर्यवान है, जो दूसरों को माफ करना जानती है, बेहतरीन कुक है और जो दुनिया में सबसे अच्छा सलाद बनाती है।" बता दें कि रिचर्ड की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह मशहूर सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड और मॉडल केरी लॉवेल से शादी कर चुके हैं, जबकि एलेजेंड्रा की यह दूसरी शादी है, वह पहले गॉविनंड फ्रीडलैंड से शादी रचा चुकी हैं।