A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जब प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती थीं रुमर विलिस

जब प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती थीं रुमर विलिस

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री रुमर विलिस कहती हैं कि किशोरावस्था में वह कॉस्टमेटिक (प्लास्टिक) सर्जरी करवाना चाहती थीं, क्योंकि वह अपने रूप को लेकर बहुतों बार नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करती थीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट

- India TV Hindi

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री रुमर विलिस कहती हैं कि किशोरावस्था में वह कॉस्टमेटिक (प्लास्टिक) सर्जरी करवाना चाहती थीं, क्योंकि वह अपने रूप को लेकर बहुतों बार नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करती थीं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, अभिनेता-निर्माता ब्रुस विलिस और अभिनेत्री डेमी मूर की 26 वर्षीया बेटी रुमर ने कहा कि माता-पिता की शोहरत के कारण उन्हें ऐसा करना काफी मुश्किल लगा।

रुमर ने 'डांसिंग विद स्टार्स' टीवी शो में बताया, "जब आप दुनियाभर में मशहूर माता-पिता के बच्चे होते हैं और मीडिया और सभी पत्रिकाओं की नजर आप पर होती है तो ऐसा करना वास्तव में मुश्किल होता है। किशोरवस्था में मैं बहुत बदसूरत थी। मुझे नहीं लगता कि मैं अपने शरीर और अपने रूप के साथ सहज थी।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी खूबसूरत मां कहती थीं कि मैं अपनी मां की बजाय अपने पिता की तरह हूं। कई सालों तक मैं सोचती थी कि मैं प्लास्टिक सर्जरी करा सकती हूं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

रुमर खुद को प्यार करना अपनी 21 वर्षीया बहन तुल्ला से सीखा।