1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सलमा को नहीं बढ़ती उम्र की चिंता

सलमा को नहीं बढ़ती उम्र की चिंता

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हयाक अगले साल 50 साल की हो रही हैं। लेकिन वह अपनी बढ़ती उम्र को लेकर जरा भी फिक्रमंद नहीं हैं। उन्हें यकीन है कि वह अभी भी खूबसूरत दिख

सलमा को नहीं बढ़ती...- India TV Hindi
सलमा को नहीं बढ़ती उम्र की चिंता

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हयाक अगले साल 50 साल की हो रही हैं। लेकिन वह अपनी बढ़ती उम्र को लेकर जरा भी फिक्रमंद नहीं हैं। उन्हें यकीन है कि वह अभी भी खूबसूरत दिख सकती हैं। सलमा को सात साल की बेटी वेलेंटाइना है। उनके पति का नाम फ्रेंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट है।

वेबसाइट 'फीमेलपर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, सलमा ने 'ओके' पत्रिका को बताया, "पहले जब मैं कल्पना करने की कोशिश करती कि मैं अपनी इस उम्र में कैसी दिखूंगी, तो घबरा जाती थी।

लेकिन अब मुझे अहसास हो गया है कि 50 साल की उम्र तक पहुंचने के बावजूद मैं अब भी खूबसूरत रह सकती हूं। मैं अपनी जिंदगी को लेकर बहुत अच्छा महसूस करती हूं।"

सलमा ने बताया कि उन्होंने देखा है कि अब हॉलीवुड में अच्छी भूमिकाएं पाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया, "हमें अब भी उम्र को लेकर पक्षपात का सामना करना पड़ता है।"