A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'द बिग शॉर्ट' के सेट पर दिखीं सेलेना गोमेज

'द बिग शॉर्ट' के सेट पर दिखीं सेलेना गोमेज

लॉस एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज को लुईसियाना के न्यू ओर्लिन्स में आनेवाली फिल्म 'द बिग शॉर्ट' के सेट पर देखा गया। वह कथित तौर फिल्म में अतिथि भूमिका कर रही हैं। फिल्म में ब्रैड पिट,

द बिग शॉर्ट के सेट पर...- India TV Hindi
द बिग शॉर्ट के सेट पर दिखीं सेलेना गोमेज

लॉस एंजेलिस: गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज को लुईसियाना के न्यू ओर्लिन्स में आनेवाली फिल्म 'द बिग शॉर्ट' के सेट पर देखा गया। वह कथित तौर फिल्म में अतिथि भूमिका कर रही हैं। फिल्म में ब्रैड पिट, क्रिस्टियन बेल, रयान गोसलिंग और स्टीव कैरेल मुख्य किरदारों में हैं। कुछ तस्वीरों में 22 वर्षीया सेलेना एक सेलफोन पकड़े नजर आईं।

उन्होंने घुटनों पर कट वाली काले रंगी जींस के साथ काले रंग का हल्के कपड़े का टॉप पहन रखा था। उन्होंने अपने काले बालों को घुंघराला बना रखा था और साथ में काले बूट पहने हुए थे।

एक सूत्र ने बताया कि गोमेज फिल्म में मैनहट्टन की एक पेशेवर का किरदार कर रही हैं। वह फिल्म में छोटी सी भूमिका में नजर आएंगी।

माइकल लेविस की किताब 'द बिग शॉर्ट : इनसाइड द डूम्सडे मशीन' पर आधारित यह फिल्म अमेरिकी अर्थव्यवस्था में हाल में आई गिरावट के बारे में है।