A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डेमी लोवेटो के ओवरडोज से परेशान हुईं सेलेना गोमेज

डेमी लोवेटो के ओवरडोज से परेशान हुईं सेलेना गोमेज

डेमी लोवेटो को ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रही है। लेकिन जब इस बात की खबर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज को लेकर मिली तो वह यह सुनकर परेशान और भावुक हो गईं।

Selena Gomez - India TV Hindi
Selena Gomez

लॉस एंजेलिस: हाल ही में हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो को ड्रग्स की ओवरडोज के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रही है। लेकिन जब इस बात की खबर अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज को लेकर मिली तो वह यह सुनकर परेशान और भावुक हो गईं। लोवेटो को मंगलवार को ड्रग ओवरडोज के बाद यहां सीडर-सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत के बारे में एरियाना ग्रांडे और निक जोनस सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपना सहयोग दिया।

हॉलीवुड वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, जब सेलिना को डेमी के बारे में यह खबर मिली तो वह परेशान और भावुक हो गईं। सूत्र ने कहा, "वे भले ही करीबी दोस्त नहीं थे, लेकिन उन्होंने एक दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर किया है और वे अब भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं।"

इसके साथ सूत्र ने कहा, "सेलिना, डेमी के परिवार के सदस्यों को अपने प्यार और समर्थन दिखाने के लिए पहुंची और यह स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाला है। उन्हें अच्छा नहीं लग रहा कि डेमी परेशान हैं।" गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने भी डेमी को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी थीं।