A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'अमेरिकन आइडल' के साथ अच्छा रहा साइमन कॉवेल का अनुभव

'अमेरिकन आइडल' के साथ अच्छा रहा साइमन कॉवेल का अनुभव

 लॉस एंजेलिस: टेलीविजन सम्राट साइमन कॉवेल का कहना है कि गायन पर आधारित अमेरिकी रिएलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' के साथ उनका वक्त कमाल का गुजरा। अमेरिकन आइडल का अंतिम संस्करण अगले साल टीवी पर आएगा।

'अमेरिकन आइडल' के...- India TV Hindi
'अमेरिकन आइडल' के साथ अच्छा रहा साइमन कॉवेल का अनुभव

 लॉस एंजेलिस: टेलीविजन सम्राट साइमन कॉवेल का कहना है कि गायन पर आधारित अमेरिकी रिएलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' के साथ उनका वक्त कमाल का गुजरा। अमेरिकन आइडल का अंतिम संस्करण अगले साल टीवी पर आएगा। कॉवेल 2002 में शो के जज के रूप में इससे जुड़े थे और 2010 में टीवी शो 'द एक्स फैक्टर' के अमेरिकी संस्करण से जुड़ने के लिए उन्होंने 'अमेरिकन आइडल' को अलविदा कह दिया था।

कॉवेल ने 'अमेरिकन आइडल' के निर्माता फॉक्स के प्रति सम्मान जताया कि उन्होंने अतिलोकप्रिय कार्यक्रम के 15 संस्करण प्रसारित करने के बाद इसके समापन की घोषणा का जोखिम उठाया।

कॉवेल ने एक बयान में कहा, "हमने बहुत अच्छा वक्त गुजारा। मैं, पॉउला अब्दुल, रैंडी जैकसन, रेयान सीक्रेट्स और ब्राएन डंकलमैन को भी नहीं भूल सकता। प्रशंसकों का धन्यवाद। हम एक अच्छा कार्यक्रम पेश करने और कमाल के कलाकारों को खोज निकालने में कामयाब रहे।"

उन्होंने कहा, "फॉक्स ने इसे बंद कर एक नया शो शुरू करने का जोखिम उठाया है। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें मौका दिया। उन्होंने काफी बढ़िया काम किया।"