A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सोफिया वेरगारा ने लोएब के मुकदमे की निंदा की

सोफिया वेरगारा ने लोएब के मुकदमे की निंदा की

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वेरगारा के वकील ने सोफिया के पूर्व प्रेमी निक लोएब के उस मुकदमे को अनौचित्यपूर्ण कहा है जिसमें लोएब ने दावा किया है कि उन्होंने सोफिया के गर्भ में पल

सोफिया वेरगारा ने...- India TV Hindi
सोफिया वेरगारा ने लोएब के मुकदमे की अवहेलना की

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वेरगारा के वकील ने सोफिया के पूर्व प्रेमी निक लोएब के उस मुकदमे को अनौचित्यपूर्ण कहा है जिसमें लोएब ने दावा किया है कि उन्होंने सोफिया के गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात कराने से रोकने की कोशिश की थी। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, सोफिया के वकील सिलबरबर्ग ने एक बयान में कहा, "सोफिया कभी गर्भपात नहीं कराना चाहती थीं। नवंबर 2013 के संलग्नकों में सोफिया और लोएब दोनों के हस्ताक्षर हैं। इसके रेखांकित पैराग्राफ में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जब तक दोनों पक्षों की सहमति है, तब तक भूण के संबंध में कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं की जा सकती। सोफिया ने कभी नहीं कहा था कि वह अपना भ्रूण खत्म करवाना चाहती हैं।"

बयान में आगे कहा गया है, "उन्होंने हमेशा कोशिश की कि वे स्थिर रहें।"

उन्होंने कहा, "अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकीं सोफिया अपना भ्रूण खत्म करने को इसलिए राजी हुई थीं, क्योंकि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ बच्चा नहीं चाहती थीं, जिसे हालात को देखते हुए समझा जाना चाहिए।"